इटावा : पुलिस को बड़ी सफलता मिली।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।कब्जे से 1 कुंतल 2 किग्रा गांजा (अनुमानित कीमत 25,00000/- रु0), 1 टीयूवी कार, 1 अपाचे मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी की बरामद की गयी।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे एसओजी/सर्विलांस एवं थाना सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 4 कार सवार व्यक्ति कचौरा रोड कि तरफ आ रहे हैं ।
सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये कचौरा रोड पर संदिग्ध/व्यक्ति वाहन चैकिंग की जाने लगी । इसी दौरान एक कार आती हुयी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया तो कार सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग करते हुये 04 अभियुक्तों को कचौरा रोड स्थित पैराडाइज होटल के पास से गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 1 कुंतल 2 किग्रा गांजा (अनुमानित कीमत 25,00000/- रु0), 1 टीयूवी कार, 1 अपाचे मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी बरामद की गयी । पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में रखकर आस-पास के फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं ।
Also Read : अवैध धर्मांतरण गिरोह पर सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क
पुलिस प्रथमटीम प्रभारी एसओजी मय टीम/ निरीक्षक अतुल कुमार सिंह प्रभारी सर्विलान्स, सेंड कांस्टेबल कुलदीप, हेंड कांस्टेबल दुष्यन्त, हेंडकांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल आनन्द, कांस्टेबल सुरजीत, कांस्टेबल अनुज द्वितीय टीम निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा प्रभारी थाना सिविल लाइन, उपनिरीक्षक राजेश, उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल गोपाल पाठक, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अनिकेत, कांस्टेबल ओमवीर टीम द्वारा कार्यवाही की गई । उक्त सराहनीय कार्य में कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सैफई को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000/- रुपये से पुरस्कृत किया गया ।













































