अवैध धर्मांतरण गिरोह पर सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क

आगरा : आगरा पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क कर ली है। आरोपी दाऊद अहमद भोपाल का रहने वाला है। पुलिस की टीम विशेष रूप से भोपाल पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सालों से कनाडा में रहकर चला रहा था गिरोह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दाऊद अहमद पिछले कई सालों से कनाडा में रहकर पूरे गिरोह को संचालित कर रहा था। वह विदेश से ही गिरोह को फंडिंग मुहैया कराता था और आगरा-भोपाल समेत आसपास के क्षेत्रों में अवैध धर्मांतरण की गतिविधियां चलवा रहा था। पुलिस का आरोप है कि दाऊद अहमद विदेशी फंडिंग के जरिए गरीब परिवारों के युवकों और लड़कियों को प्रलोभन देकर या धोखे से धर्मांतरण कराता था।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

अब तक 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं

आगरा पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान और आयशा भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी पर उत्तर प्रदेश के सख्त एंटी कन्वर्जन लॉ (धर्मांतरण विरोधी कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दाऊद अहमद को विदेश से पकड़ने की तैयारी

आगरा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी दाऊद अहमद को जल्द ही इंटरपोल की मदद से विदेश (कनाडा) से गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा। उसकी संपत्ति कुर्क करने के साथ ही पुलिस उसके विदेशी फंडिंग नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

Also Read : मथुरा में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस का बयान

आगरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अवैध धर्मांतरण के इस संगठित गिरोह को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।