रायबरेली: रील बनाने के चक्कर में जान से खिलवाड़! उफनती शारदा नहर में बच्चों के खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल

रायबरेली में सोशल मीडिया पर व्यूज और रील्स का खुमार अब मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित शारदा नहर से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नहर में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक बच्चे शारदा नहर के ऊंचे बेहटा पुल की रेलिंग पर चढ़कर बारी-बारी से गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। तेज बहाव और पुल की ऊंचाई के बावजूद बच्चों में किसी तरह का खौफ नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों की मानें तो यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे में बदल सकती है।

Also Read: रायबरेली में रील के चक्कर में रियल लाइफ दांव पर! शारदा नहर के तेज बहाव में कूद रहे स्टंटबाज, वीडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बेहटा पुल पर आए दिन बच्चे और युवा इस तरह के स्टंट करते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई या गश्त नहीं की जाती। हादसों को दावत देती इस घोर लापरवाही ने बच्चों की सुरक्षा और पुलिस-प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​मामले में स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नहर के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे खतरनाक स्टंट करने वाले बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर सख्त हिदायत दी जाए, ताकि समय रहते किसी अनहोनी को रोका जा सके।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)