Bijnor में रिश्तेदार पर नवजात को बेचने का आरोप, बच्चे की बरामदगी के लिए SP से गुहार

Bijnor: जिले में एक ऐसे गरीब दंपति परिवार ने अपने रिश्तेदारों को महज़ इसलिए बच्चा पालने के लिए दिया कि उसके आधा दर्जन बच्चे जो थे लेकिन रिश्तेदार ने लालच के चक्कर में नवजात बच्चे को बेच दिया अब पीड़ित माँ अपने बच्चे को पाने के लिए एसपी से इंसाफ की गुहार लगा रही है। रिश्तेदार को नवजात बच्चा देने के बाद अब मां की ममता जग गई और दंपत्ति एसपी ऑफिस पहुंच गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र के गांव नैनपुर की रहने वाली शबनम जिसके दो जुड़वा बच्चे हुए थे घर की तंगी की वजह से परिजनों ने रिश्तेदार को नवजात बच्चे को पालने के लिए दे दिया था। गरीब शबनम के कुल छः बच्चे हैं जिसमें से एक बच्चा उसने रिश्तेदार को पालन पोषण के लिए दे दिया था। जब दंपति रिश्तेदार के घर गए तो बच्चा नहीं था पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित माँ का साफ तौर से कहना है कि बच्चे को रिश्तेदार ने बेच दिया है।अपने नवजात बच्चे को पाने के लिए पीड़ित माँ ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है एसपी ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

ALSO READ: Azamgarh: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

पीड़ित महिला ने अपने बच्चों को महज इस वजह से दान में दे दिया था वह काफी ग़रीबी है और उसके पहले से ही 6 बच्चे हैं पर महिला को क्या पता था कि जिसको उसने अपना कलेजा का टुकड़ा पालन पोषण करने के लिए दिया है वही उस बच्चे को बेच डालेगा। फिलहाल मां की ममता जग गई है और दोनों पति-पत्नी बिजनौर एसपी कार्यालय परिसर पहुंचे और एसपी से अपना बच्चा बरामद और इंसाफ की गुहार लगाई है, एसपीके बिश्नोई ने महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है और पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)