गोरखपुर, 23 अप्रैल 2026: Ex-Servicemen Contributory Health Scheme एवं All India Institute of Medical Sciences Gorakhpur के बीच पूर्व से संचालित समझौता ज्ञापन (MoU) का आज आगामी 2 वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल विभा दत्ता एवं कर्नल काबुल त्यागी ने संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर किए।
हस्ताक्षर के उपरांत मेजर जनरल विभा दत्ता ने ओपीडी हॉल में स्थापित ECHS काउंटर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ECHS लाभार्थियों को और अधिक सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं समयबद्ध बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय भारती, डीएमएस डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा, डॉ. शिवांगी राणा एवं डॉ. सामंत सिंह भी उपस्थित रहे।
Ex-Servicemen Contributory Health Scheme, Ministry of Defence के अधीन संचालित एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पॉलिक्लिनिक, सैन्य अस्पतालों एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के माध्यम से कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
MoU के इस नवीनीकरण से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने में और मजबूती मिलेगी।











































