लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर, निराला नगर में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य) शिविर में स्वयंसेवकों के साथ शाखा में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया।
दिन की शुरुआत शाखा से
सोमवार को डॉ. मोहन भागवत की दिन की शुरुआत सुबह स्वयंसेवकों के साथ शाखा से हुई। शाम को उन्होंने एक बार फिर शाखा में भाग लिया। शिविर में करीब 250 प्रशिक्षु शामिल हैं।
महत्वपूर्ण शिविर में शामिल हुए भागवत
आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित यह ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य)’ शिविर 21 मई से 11 जून तक चल रहा है। संघ प्रमुख इस शिविर में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने शिविर में ‘बौद्धिक’ सत्र, संवाद कार्यक्रम और मार्गदर्शन सत्रों में सक्रिय भागीदारी की।
Also Read – ‘सड़क पर नहीं…’, बकरीद पर नमाज को लेकर CM सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त आदेश
आगामी चुनावों के बीच महत्वपूर्ण यात्रा
डॉ. मोहन भागवत की इस यात्रा को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में संघ की भूमिका अहम रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी हो सकती है।
संघ प्रमुख ने प्रशिक्षुओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देने का प्रयास किया। उनका यह कार्यक्रम जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लखनऊ प्रवास के दौरान मोहन भागवत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्थानीय स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।















































