फतेहपुर: गौकशी के बाद भाग रहा आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र में बीते रविवार/सोमवार की रात ग्राम चांदीपुर के पास जंगल में हुई गौकशी की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी हाफिज पुत्र अफसर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

गौकशी की वारदात सामने आने के बाद से जहानाबाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र से भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने निरखी मोड़, चांदीपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया।

Also Read: UP: बहराइच में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी हाफिज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गौकशी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)