Saharanpur: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग और गश्त के दौरान घंटाघर (किशनपुरा) क्षेत्र में चारों आपस में गाली-गलौज करते हुए विवाद और मारपीट पर आमादा थे।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में आशू पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर, सलमान उर्फ उस्मान पुत्र खलील, निवासी पीर वाली गली थाना कुतुबशेर तथा सन्नी पुत्र रमेश चंद और दीपक कुमार पुत्र संजय, दोनों निवासी मोहल्ला गढ़ी मलूक नंबर-2 थाना कोतवाली नगर शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि चारों के बीच विवाद बढ़ने और मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा शामिल रहे|














