समाजशास्त्र विभाग में पुरातन छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “Roots & Routes: Alumni Meet 2026” का भव्य आयोजन विभागीय सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में 1963 बैच के प्रोफेसर के के मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग की पूर्व छात्रा एवं कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता प्रो कीर्ति पांडेय ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय और समाज के बीच पुरातन छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने अनुभवों से संस्थान को सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया तथा वर्तमान विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण Alumni Interaction Session रहा, जिसमें विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और विभाग से जुड़ी यादों को ताजा किया। इस दौरान 1963 बैच के एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो के के मिश्रा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने विभाग के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और विकास यात्रा को साझा किया।

Also Read : गुजरात स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गृह विज्ञान विभाग में पारंपरिक व्यंजनों की भव्य प्रदर्शनी—संस्कृति और पोषण का संगम

विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं पुरातन छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियों एवं प्रगति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया, जिसमें 1998 बैच के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने भावनात्मक वातावरण निर्मित किया। संचालन डॉ दीपेंद्र मोहन सिंह तथा आभार ज्ञापन डॉ राकेश प्रताप सिंह ने किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)