Tag: uppolice
उत्तर प्रदेश : मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने शातिर...
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में थाना नरही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई में चोरी किए गए पीतल के कई कीमती धार्मिक बर्तन बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार थाना नरही क्षेत्र के अंतर्गत एक मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. मन्दिर के पुजारी द्वारा 29 जून को स्थानीय थाने में इस संबंध में तहरीर दी गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी.
30 जून को थाना नरही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. उप निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव और कांस्टेबल राकेश यादव की टीम कोण्टाडीह चौकी क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की धर पकड़ में जुटी थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सराय कोटा नहर पुलिया के पास मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त अजय कुमार चौधरी, निवासी सराय कोटा, कोटवा नारायणपुर थाना नरही को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read – लखनऊ : पत्नी को हुआ इश्क, पति की रची मौत की साजिश; जहर देकर उतारा मौत के घाट
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक बोरी बरामद की जिसमें चोरी किए गए सामान मौजूद थे. पुलिस ने पांच पंचमुखी आरती, पांच धूपदानी, चार हाथ घंटी, एक पीतल आचमनी और एक पीतल आचमनी कटोरी बरामद किया है.
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2) बी एन एस की बढ़ोतरी की है. इससे पूर्व मुकदमा में धारा 305 बी एन एस के तहत दर्ज किया गया था. पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
(देश और दुनिया की...
उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में मुनाफे के लिए पशुओं को देते...
सहारनपुर : सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना पुलिस ने पशुओं को जहरीला पदार्थ देकर मारने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों...
लखनऊ : पत्नी को हुआ इश्क, पति की रची मौत की...
लखनऊ। प्रेम के नाम पर पति की हत्या की घटनाएं एक बार फिर चौंकाने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने...
पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास और सुविधाएं देने पर जोर, CM योगी...
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और...
मथुरा में रेलवे ग्राउंड के पास मिला किशोर का शव, हत्या...
मथुरा : मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे ग्राउंड...
असलहे के बल पर लूट करने वाले चार बदमाश 24 घंटे...
सुल्तानपुर : जनपद के थाना अखण्डनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने असलहे के बल पर महिला से लूट की घटना...
बीटेक पास शातिर इंजीनियर गिरफ्तार, अश्लील कंटेंट बेचकर कमाए 1.20 करोड़...
हरदोई। प्रयागराज के एक बीटेक इंजीनियर विकास ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल चलाकर 7 हजार लोगों को अश्लील वीडियो और फोटो बेचने...
वाहन चेकिंग में तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व...
गोण्डा : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।...
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का बलिया कनेक्शन, भाजपा कार्यकर्ता...
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में 3...
रायबरेली में खाकी का जोश : 490 नए जांबाजों ने भरी...
रायबरेली । 'सितारों से आगे जहां और भी हैं...' कुछ इसी जज्बे के साथ रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट...

















































