Sunday, July 5, 2026
Home Tags Viral news

Tag: viral news

रायबरेली : कागजों में ‘बाप’ का नाम बदलकर हड़प ली करोड़ों...

रायबरेली : रिश्तों में कड़वाहट और जमीन की भूख इंसान को किस हद तक गिरा सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां कुछ शातिर जालसाजों ने पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से ही खिलवाड़ कर डाला. आरोपियों ने किसी और की जमीन हथियाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर कर पिता का नाम ही बदल दिया. हालांकि, कानून के लंबे हाथों से वे बच नहीं सके. गदागंज पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए इस खेल के 4 मुख्य किरदारों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि ग्राम देवगनपुर मजरे धूता के रहने वाले राम भूषण त्रिपाठी ने थाने में एक प्रार्थना पत्र...

उत्तर प्रदेश : 15 साल पुराने वाहनों पर रोक, बिना फिटनेस-बीमा...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में आगामी शैक्षणिक सत्र और छात्र - छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ अरुण कुमार...

बलिया : अधूरी परियोजनाओं पर धरने की चेतावनी, सपा सांसद ने...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15...

उत्तर प्रदेश : विख्यात गड़बड़ा धाम में दर्शन करने आई महिला...

मिर्जापुर : जिले के हलिया थाना अंतर्गत गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में दर्शन - पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के...

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चुनाव...

सहारनपुर : जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से रोहित उर्फ बाबा निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक निर्मित तमंचा 315 बोर, दो पोना बंदूक 12 बोर, 6 अर्धनिर्मित तमंचे, चार नाल, सात जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं.   एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में अवैध हथियारों और उनसे की गई फायरिंग की घटनाओं की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही थी, लेकिन जब मामलों के बैकवर्ड लिंकेज की जांच की गई तो फतेहपुर क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया. पूछताछ में सामने आया कि यह फैक्ट्री करीब एक से डेढ़ महीने पहले ही शुरू हुई थी. आरोपी स्वयं हथियार बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे.   आपराधिक नेटवर्क हुआ ध्वस्त पुलिस के अनुसार अभी इनका नेटवर्क बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह एक बड़े आपराधिक...

उत्तर प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मिर्जापुर में...

मिर्जापुर : कभी प्रदेश में बसपा की सरकार होने पर कद्दावर नेताओं में शुमार रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके खिलाफ मिर्जापुर के देहात कोतवाली थाना में तहरीर दी गई है. आरोप लगाया गया है कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मानसिक असंतुलित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आमजन मानस की भावना को आहत करने एवं हिंदुओं, क्षत्रियों तथा समस्त हिंदू समाज के आदर्श भगवान श्री रामचंद्र जी एवं भगवान हनुमान जी के सम्मान में अभद्र टिप्पणी की गई है, जिनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी गई है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में देहात कोतवाली प्रभारी को दिए गए तहरीर में कहा गया है...

वाराणसी : किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड का खुलासा, साइबर ठगों...

वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में 8 जून को हुए किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी और रोहनिया...

गोरखपुर को सांसद रवि किशन शुक्ला की बड़ी सौगात: एम्स में...

गोरखपुर। पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गोरखपुर के सांसद रवि...

अभाविप गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग बस्ती में सम्पन्न,...

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 25 से 28 जून तक बस्ती के स्वामी विवेकानंद कॉलेज...

उत्तर प्रदेश : गाजीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का...

गाजीपुर : जनपद के दिलदारनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे अचानक मौसम ने करवट ली. काले बादलों के बीच चली ठंडी हवाओं के साथ हुई मूसलधार बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई. बारिश शुरू होते ही मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली. बीती पूरी रात आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद थी. हालांकि रात में वर्षा नहीं हुई और...

Weather