मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा समाजवादियों का उत्साह, अखिलेश यादव के जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

कायमगंज, फर्रुखाबाद : तेज बारिश और खराब मौसम भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सका। रोज़ फार्म हाउस, कायमगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों कार्यकर्ता भारी बारिश के बावजूद पूरे जोश और उत्साह के साथ पहुंचे। बारिश में भीगते हुए भी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन और समाजवादी विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नेता के प्रति सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण किसी भी मौसम का मोहताज नहीं होता।

Also Read – गोरखपुर : नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में दिखेगी 2027 की तैयारी, शंख-ढोल नगाड़ों से गूंजेगा महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह

आयोजकों ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बीच भी जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने भीगते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया, वह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और जनसमर्थन ही समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका सहयोग और समर्पण भविष्य में भी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

इस अवसर पर अजीत कठेरिया, प्रताप सिंह, डॉ. नवल किशोर शाक्य, अभिषेक शाक्य, सीटू यादव, राजीव यादव, अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)