UP: पूर्व डीएम के वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन, लहुरियादह में 25 लाख से बनेगा उच्च प्राथमिक विद्यालय

UP: मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मंगलवार को वीडियो जारी कर हलिया विकास खंड क्षेत्र में लहुरियादह गांव में तीन वर्ष बाद भी स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य नही शुरू कराया जाने का जिम्मेदारों पर आरोप लगाते ही मानों भुचाल आ गया है। सोमवार को हरकत में आए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से तेजी दिखाते हुए नापतौल और सिमांकन के साथ निर्माण की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

बता दें कि बुधवार दोपह बीइओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र कुमार गुप्ता विद्यालय निर्माण हेतु टीम के साथ चयनित किए गए स्थल पर पहुंचे।बीइओ की उपस्थिति में विद्यालय के लिए आवंटित की गई भूमि की मापी व चिन्हांकन करवाया गया। विद्यालय का निर्माण प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में किया जाएगा। बीइओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव ने बताया कि लहुरियादह गांव में स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शासन से धन राशि आवंटित हो गई है।25 लाख रुपए की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।

ALSO READ: Saharanpur: चिलकाना में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपर सीज

लहुरियादह में बहुप्रतीक्षित उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। वर्ष 2023 में लहुरियादह गांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीण देवकली ने बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मांग की थी। दिव्या मित्तल के प्रयासों से लहुरियादह गांव में वर्ष 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत हो गया था। वहीं विद्यालय निर्माण हेतु अगस्त 2025 में शासन से धनराशि भी जारी कर दी गई थी ।लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते विद्यालय निर्माण कार्य शुरू नही हो सका।

उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने पर लहुरियादह गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीण देवकली,कृष्णा वर्मा,गीता देवी,हीरा यादव,चौरसिया देवी, लालबहादुर यादव, रमेश यादव आदि ने खुशी जताते हुए बताया कि गांव के बच्चों को कक्षा आठ तक की पढ़ाई के लिए अब गांव से दूर नही जाना पड़ेगा। गरीब व श्रमिकों के बच्चों को गांव में ही आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )