UP: राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने चंदौली कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना

चंदौली : शनिवार को प्रयागराज में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे। करीब 50 कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं का दल ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्टेशन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

चंदौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने पहुंच रहे हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौली जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले से छात्र, उनके अभिभावक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को मजबूती देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

Also Read; UP: बारिश बनी हादसे की वजह! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों की समस्याओं को समझने और उनके मुद्दों पर आगे काम करने पर चर्चा होगी।

प्रयागराज रवाना होने वालों में अरुण द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, नेहाल अख्तर, तौफीक खान, रामानंद यादव, बदरू दूजा अंसारी, गुलाब राम, राम हमीर शाह जायसवाल, नवीन पांडेय, अवतार पवन पासवान, सौरभ कुमार, राजेंद्र प्रसाद गौतम, कुलदीप वर्मा, राकेश सिंह, दिलीप पाल, रमेश पांडेय, दिलीप यादव, आजम अंसारी, शमशेर अली, असगर मिर्जा और नियाज अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)