UP: बिजनौर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आज कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह के नेतृत्व में हजारों की तादाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और वोट चोरी, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुतला छीना जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेस के बीच मामूली नोकझोंक भी देखने को मिली.
कल कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष हैनरिता राजीव सिंह ने जनपद के समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और लोगों से भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने का आह्वान किया था जिसको लेकर आज हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ देखने को मिली. कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह ने बताया कि आज का धरना प्रदर्शन उस संस्था के खिलाफ है जिसे निष्पक्ष होना चाहिए था और वोट चोरी नहीं करनी चाहिए थी. संस्था का मुख्य चौकीदार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी और धांधलेबाजी की है.
जौनपुर: एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का फूटा गुस्सा, मानदेय बढ़ाने और सेवा विनियमित करने की मांग
राहुल गांधी 1 साल से वोट चोरी मुद्दे को उठा कर राहुल गांधी बता रहे हैं कि यह सरकार किस तरह से वोट चोरी कर रही है ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है और यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो यह विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा. जिलाध्यक्ष ने 2024 के इलेक्शन को भी फेक बताया और दोबारा इलेक्शन करने की मांग की है.
बाइट-हेनरिता राजीव सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बिजनौर
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














