UP: मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के संयुक्त नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगरा पहुंच कर विजय नगर कालोनी स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मूल निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा से सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मतदाता सूचियों में हुई कथित अनियमितताओं के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों एवं मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष मथुरा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुचिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए , मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों में पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा विक्रम बाल्मीकि मनोज गौड़ आदित्य तिवारी विपुल पाठक बालवीर प्रधान हाकिम सिंह छोकर करण निषाद, राजा, गौतम, नरेंद्र शर्मा, पंकज चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, संदीप हिंडोल, वीर विक्रम सिंह, अशोक निषाद, अरनव चौधरी, हाशिम हुमेंर, टिंकू धनगर, राजेश धनगर, दीपक सिंह,सुखदेव चौधरी, मोनू निषाद सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )












