अविमुक्तेश्वरानंद को धरना-प्रदर्शन के लिए उकसाते थे UP के डिप्टी सीएम, आशुतोष महाराज ने लगाया आरोप

क्या माघ मेले की साजिश में यूपी के डिप्टी CM का हाथ है?” इस सवाल ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। दरअसल, बुधवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया है। सारे सबूत हमारे पास हैं। मेडिकल में बटुकों से कुकर्म की पुष्टि हो गई है। यही नहीं, आशुतोष

Also read:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्चों का यौन शोषण किया ! जानें रिपोर्ट में क्या आया

महाराज ने यूपी के डिप्टी CM पर प्रयागराज माघ मेले में साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘माघ मेला साजिश में यूपी के डिप्टी CM शामिल हैं। डिप्टी CM ने कहा था कि अभी धरना दो, जब हम आएं, तब खत्म करना।’ हालांकि आशुतोष महाराज ने दोनों में से किसी डिप्टी CM का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान प्रदेश की राजनीति और धार्मिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर गया है।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.