बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने पूर्वांचल दौरे के दौरान सरकार को दो टूक में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो अभी वे चुप नहीं बैठेंगे और सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है।
बलिया में पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रामलाल यादव ने अपनी मांगो की मांगो की फेहरिस्त गिनाई। कहां पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने की मांग सबसे प्रमुख है। आठवां वेतनमान लागू करने की मांग पर महासंघ अडिग है। कर्मचारियों का 8 महीने का रुका हुआ महंगाई भत्ता तुरंत जारी करने की मांग की है। साथी ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश वापस लेने और सर्विस वेटेज से संबंधित मामलों के समाधान पर जोर दिया गया।
रामलाल यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारी महासंघ आंदोलन की पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो दिल्ली में रैली की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष ने दो टूक में कहा हम सरकार को चेतन आए हैं, अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम संघर्ष करेंगे। बिना संघर्ष किये हम मानने वाले नहीं है। पूर्वांचल के इस दौरे का मकसद कर्मचारी और पदाधिकारीयों को लामबंद करना है। ताकि आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सके। यह स्पष्ट है कि राज्य कर्मचारी अब अपने मुद्दों को लेकर आर-पार के मूड में है।














































