UP: गोण्डा के थाना नवाबगंज पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति सतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके घर ग्राम दत्तनगर से गिरफ्तार किया गया। मामले में उसके विरुद्ध थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0-289/2026 के तहत धारा 103(1), 238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को ग्राम फत्तेपुर कोटहना निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व सतीश सिंह से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर सतीश सिंह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 17 अगस्त को महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ढेमवा घाट ले जाकर जला देने का भी आरोप लगाया गया।
Also Read: UP: जसवंतनगर में पुलिस मुठभेड़, राहुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंशुल गिरफ्तार
तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। बुधवार, 20 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी सतीश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय गोण्डा रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल शेषनाथ सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, महिला कांस्टेबल आस्था गौतम और महिला कांस्टेबल मांशी यादव शामिल रहीं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



