UP: शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 15 पेटी देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

UP: बांदा के बदौसा में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 675 क्वार्टर यानी 15 पेटी देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब एक चार पहिया वाहन से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया। तुर्रा पुल के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान वैभव पुत्र धनपद और विनय पुत्र शिवभवन निवासी अतर्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

15 पेटी शराब की मंजिल कहां थी?

675 क्वार्टर शराब बरामद होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी खेप आखिर किसके लिए ले जाई जा रही थी? शराब कहां से आई और इसे कहां खपाया जाना था, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मामले में किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की भूमिका है या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

Also Read: UP के इस जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.31 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

गांवों तक कैसे पहुंच रही ठेके की शराब?

पुलिस की कार्रवाई के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी ठेकों की शराब गांवों तक पहुंचने की शिकायतों ने भी आबकारी विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह ठेके पर बिकने वाला वही ब्रांड गांवों में भी उपलब्ध हो रहा है।

अब दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और उठान का मिलान कराने की मांग की है। हालांकि अभी किसी लाइसेंसी दुकानदार की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बदौसा में 15 पेटी शराब की बरामदगी के बाद अब निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। शराब का स्रोत, मंजिल और इसके पीछे का नेटवर्क सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.