UP: पत्नी और परिजनों के सामने युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

श्रावस्ती: जिले में रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी से पत्नी, बहनोई और साली के साथ घर लौट रहे करीब 30 वर्षीय युवक ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र में राप्ती बैराज के पास नहर में अचानक छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई है।

बताया जा रहा है कि सिरसिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी युवक अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ लक्ष्मणपुर कोठी स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। इसी दौरान राप्ती बैराज से सिरसिया जाने वाली नहर के पास पहुंचने पर युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह पानी में डूब गया।

Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)