UP: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सहारनपुर में सामूहिक गायन, राष्ट्रचेतना का दिया संदेश

सहारनपुर: स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सहारनपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि बंधुओं, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया।

Also Read: UP: जौनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस, मिठाइयों के लिए सैंपल

प्रातः 11 बजे अतिथि बंधुओं, विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य वर्ग, पुरातन छात्रों, पूर्व आचार्यों, अभिभावकों, विद्यालय के भैया-बहिनों एवं कर्मचारी वर्ग ने एक लय, एक स्वर और एक समय पर सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। इसके बाद आचार्या श्रीमती कल्पना शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र अटल ने अपने संबोधन में वंदेमातरम् को राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। मुख्य वक्ता डॉ. अमिता अग्रवाल ने कहा कि वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का अवसर है।

ALSO READ: Mirzapur: चक्रवाती तूफ़ान और बारिश का कहर, सोते समय पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढहा, दब कर 5 लोग हुए घायल

कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि वंदेमातरम् के नियमित गायन से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष श्री विनोद माहेश्वरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्या हरिमाला शर्मा ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका कैप्टन मुक्ता शर्मा एवं हरिमाला शर्मा रहीं। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुरातन छात्र, पूर्व आचार्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)