UP: गोदाम में सो रहे अधेड़ की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका से हड़कंप

UP: जौनपुर में गोदाम पर सो रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सुबह जब गोदाम पर शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित किया गया है।

ALSO READ: Mirzapur: चक्रवाती तूफ़ान और बारिश का कहर, सोते समय पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढहा, दब कर 5 लोग हुए घायल

सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव की हैं, जहां एक गोदाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सो रहे अधेड़ उदय राज का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने जब शव देखा तो सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की। बताया जा रहा है कि मृतक उदय राज मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और गोदाम में सोते थे। लेकिन सिर पर चोट के निशान ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है।

ALSO READ: Amethi में 16 साल पुराने हत्याकांड में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.54 लाख का जुर्माना

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि उदय राज की मौत चोट लगने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)