UP: फतेहपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मदारीपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया।
पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई
पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से दबोच लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
Also Read: प्रेमी संग मिलकर पति को सांप से डसवाया! पुलिस ने खोली मेरठ मर्डर मिस्ट्री
आरोपी की पहचान, अवैध हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओवैश रजा (25) पुत्र अनीस, निवासी अन्दौली, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
दुष्कर्म और आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 333/2026 दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 109(1), 115(2), 352, 351(3) के अलावा 67A आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Also Read: UP: इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर बनकर नाबालिग से मांगी 6.27 लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
आपराधिक रिकॉर्ड की भी हो रही जांच
प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एक आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब उसके अन्य संभावित आपराधिक मामलों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
















































