कानपुर: गोविंदनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र मैथानी को यातायात नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया। बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत विधायक सुरेंद्र मैथानी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए कि जब जनप्रतिनिधि ही नियम तोड़ेंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा।
Also Read: बुंदेलखंड में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा! केन-यमुना उफान पर, चिल्ला घाट पर भी बढ़ा जलस्तर
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, फिर हुई कार्रवाई
तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला कानपुर ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया। ट्रैफिक विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधायक का ऑनलाइन चालान जारी कर दिया।
विधायक ने स्वीकार की गलती
मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट छूट गया था और वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं। विधायक ने चालान की राशि भरने की बात भी कही है।
Also Read:‘खुन्नस मिटाने के लिए मस्जिद पर बुलडोज़र चल रहे…’, भड़के AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
ट्रैफिक पुलिस की अपील
कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यातायात नियम सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














