UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में डाक विभाग ने अनूठी पहल शुरू करते हुए बहनों को खुशखबरी दी है। अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल द्वारा बताया गया कि आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत भारतीय डाक विभाग द्वारा राखी भेजने के लिए उच्च गुणवत्ता के वाटर-प्रूफ लिफाफे बलिया मंडल के सभी 357 डाकघरो में उपलब्ध कराए गये हैं।
विशेष राखी लिफाफे का मूल्य मात्र 10 रु० है जिनका उपयोग राखी सुरक्षित रूप से भेजने के लिए किया जा सकता है। राखी को स्पीड पोस्ट पत्र अथवा पार्सल के माध्यम से देश के किसी भी स्थान पर भेजा जा सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा डाक खर्च में 10% की छूट का प्राविधान भी किया गया है।
Also Read: बाराबंकी: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल, राखी भेजने पर मिलेगी 10 प्रतिशत विशेष छूट
राखी डाक की बुकिंग हेतु चयनित डाकघरो में विशेष/डेडीकेटेड काउंटर की व्यवस्था की गई है, जिसमें आमजन को राखी बुकिंग की सुविधा सुगमता एवं शीघ्रता से प्राप्त हो सके । इसके साथ ही विदेश में राखी भेजने की सुविधा सभी डाकघराे में उपलब्ध है, जिससे विदेश में रह रहे परिजनों तक भी समय पर राखी भेजी जा सकती है।
आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 16.8.2026 (रविवार) एवं 23.8. 2026 (रविवार) को भी निम्नलिखित डाकघर खोलकर राखी लिफाफे की बिक्री एवं राखी बुकिंग की जाएगी- प्रधान डाकघर, बलिया तथा प्रधान डाकघर, रसड़ा तथा उपडाकघर सिकंदर, नगरा , बेल्थरारोड , मनियर, बांसडीह , सहतवार, बैरिया ।
अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल ने आमजान से अपील किया गया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने प्रियजनों को राखी भेजने के लिए भारतीय डाक की सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाओं का लाभ उठाएं । अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम डाकघर से संपर्क करें।



















































