UP: मीरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत, परिचालक घायल

UP: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कुल्चा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। रामपुर की ओर से आ रहे कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में कैंटर का परिचालक भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रामपुर की ओर से एक कैंटर मीरगंज की तरफ आ रहा था। कुल्चा के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

Also Read: ’10 साल की सजा, 10 करोड़ जुर्माना…’, पेपर लीक माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, सरकार के नए सख्त कानून को कैबिनेट की मंजूरी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक बचाव कार्य चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाले चालक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल परिचालक का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)