UP: केन-यमुना का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे गांवों में बढ़ी चिंता, लगातार बारिश के बीच दोनों नदियां बढ़त पर

बांदा: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच केन और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार,भूरागढ़ में केन नदी का जलस्तर 96.60 मीटर और चिल्लाघाट में यमुना नदी का जलस्तर 90.12 मीटर पहुंच गया। दोनों नदियां बढ़त पर हैं।

हालांकि,फिलहाल दोनों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। केन नदी 96.60 मीटर पर भूरागढ़ गेज स्थल पर केन नदी का जलस्तर 96.60 मीटर दर्ज किया गया। नदी बढ़ रही है।केन का चेतावनी स्तर 103 मीटर और खतरे का निशान 104 मीटर है।मौजूदा जलस्तर चेतावनी स्तर से 6.40 मीटर नीचे है।यमुना भी बढ़त पर चिल्लाघाट गेज स्थल पर यमुना नदी का जलस्तर 90.12 मीटर दर्ज हुआ। यमुना का चेतावनी स्तर 99 मीटर और खतरे का निशान 100 मीटर है।वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से 8.88 मीटर नीचे है।

Also Read: Saharanpur में बैनर लेकर SSP से मिलने पहुंचा बुजुर्ग, लिखा- ‘मेरा बेटा 4 जिलों का अपराधी है’

नदी किनारे ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत

लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीणों को जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखने और प्रशासन की ओर से जारी किसी भी चेतावनी का पालन करने की जरूरत है।

26 सितंबर,दोपहर 2 बजे का जलस्तर

केन नदी,भूरागढ़: 96.60 मीटर

चेतावनी स्तर: 103 मीटर

खतरे का निशान: 104 मीटर

ALSO READ: अंतरिम राहत मिली तो विवेचक के सामने पहुंचे आरोपी हेड मुहर्रिर राधेश्याम 

यमुना नदी,चिल्लाघाट: 90.12 मीटर

चेतावनी स्तर: 99 मीटर

खतरे का निशान: 100 मीटर

फिलहाल दोनों नदियां चेतावनी स्तर से नीचे हैं, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)