UP: युवती ने फंदे से लटककर दी जान, किचन में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर: फतेहपुर थाना ललौली क्षेत्र के मेंवली गांव में रविवार शाम एक 21 वर्षीय युवती ने घर के किचन में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गांव निवासी रामकिशोर यादव पुत्र ननकाई ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनकी बेटी निशु (21) रविवार शाम करीब 5:45 बजे घर के किचन में थी। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर पड़ने पर घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

Also Read: इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में करोड़ों की खरीद पर घमासान, विधान परिषद तक पहुंचा मामला, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

सूचना मिलते ही ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव और बहुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।

Also Read: UP: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, नहर किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि निशु ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.