अमेठी : शहरी क्षेत्र में बंदरों के उत्पाद से बचने के लिए वन विभाग ने पहल शुरू कर दी है. शहरी क्षेत्रो से सटे खाली पड़े स्थानो पर कपि वन की स्थापना की जाएगी. जिसमें फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे. फलदार वृक्ष लगने से बंदरों को उनका भोजन मिल सकेगा और वह शहरी इलाकों में जाकर उत्पात नही मचा सकेगें. योजना को साकार करने के लिये वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी गई है.
दरअसल, शहरी क्षेत्र में अक्सर झुंड के झुंड बंदर उत्पाद करते नजर आते हैं. इसके साथ ही बंदरों के हमले में लोग भी घायल हो जाते हैं. अब लोगों को बंदरों ने निजात दिलाने के लिए जिले के वन विभाग में पहल शुरू कर दी है. शहरी क्षेत्र के आसपास खाली स्थान पर अब फ़लदार वृक्ष लगाए जाएंगे जिससे बंदरों को उनका भोजन आसानी से मिल जाएगा. इन पेड़ों में जंगल जलेबीउ7 बेर,पीपल समेत अन्य फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे. एक हेक्टेयर में 2500 पौधे लगाए जाएंगे.
डीएफओ रणवीर मिश्रा ने बताया कि शहर क्षेत्र में बंदरों की समस्या सबसे अधिक है इससे निपटने के लिए शहरी क्षेत्र से सटे स्थान पर फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे कि बंदरों को खाने में समस्या नहीं होगी.














































