मिर्जापुर : प्रचंड गर्मी से उबल रहे यूपी के पहाड़ी अंचल मिर्जापुर जिले में बुधवार को मानसून की पहली बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि उमस का दायरा बरक़रार होने से लोगों को आस लगी हुई है कि यदि मौसम में नरमी बनीं रहीं तो उमस से भी राहत मिलेगी.
बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम के मिजाज में हुए बदलाव और आकाश में बादलों के उमड़-घुमड़ कर आने से बारिश के आसार दिखाई देने लगे थे. कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ जमकर शुरू हुई बारिश ने लोगों को भिगोकर गर्मी से राहत पहुंचाई है.
बारिश का आलम यह रहा है कि जिन सड़कों पर कर तक धूल उड़ती हुई दिखाई दे रही थी. वहां पानी जमा हो जाने से लोगों को बरसात के पानी के बीच आवागमन करना पड़ा है. दूसरी ओर मौसम के जानकार लोगों का मानना है कि जिले में चहूंओर बारिश की बूंदें गिर रहीं हैं. आने वाले दिनों में भी जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
धान खेती में जुटे किसानों को मिली संजीवनी
धान की खेती की तैयारी में जुटे हुए किसानों के लिए बुधवार को दोपहर बाद हुए हुई बारिश संजीवनी बताई जा रही है. खेतों में धान के बेहन डालने की तैयारी में तथा धान का बेहन डाल चुके किसानों को इस पानी ने उम्मीद जगाई है.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































