लखनऊ : जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने सियासी तीर, बीजेपी पर बोला हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता की। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया, साथ ही बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

जन्मदिन पर आभार

अखिलेश यादव ने कहा कि जन्मदिन पर सभी शुभचिंतकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं, जिनके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

बीजेपी पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि “भंडारे पर बुलाने का नुकसान उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भुगतना पड़ रहा है।” उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है।

राम मंदिर और संविधान पर तंज

अखिलेश यादव ने कहा, “पहला नाम मर्यादा का श्रीराम, दूसरा संविधान है। बीजेपी दोनों को दगा दे रही है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “प्रभु श्रीराम इतने दयालु हैं, CCTV बंद हो जाए तो चढ़ावा अपने आप वापस आ जाएगा।”

नाम बदलने का सुझाव

सपा अध्यक्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “बीजेपी को अपना नाम बदलकर ‘भा च पा’ कर लेना चाहिए।” उन्होंने कहा कि देश में प्रेम, दया, अपनापन और हिंदुस्तानियत बनी रहनी चाहिए।

Also Read: ‘जमीन खाने के मामले में सैफई परिवार का पुराना रिकॉर्ड और अनुभव…’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सहयोगी दलों पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों की बार्गेनिंग पावर को जीरो कर दिया है। उन्होंने बीजेपी को “चमत्कारी भी और चालबाज़ भी” बताया।

सामाजिक न्याय पर जोर

अखिलेश यादव ने कहा कि “सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की लड़ाई बहुत बड़ी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखने की अपील की।

जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव का यह प्रेस वार्ता सियासी रूप से काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए सपा कार्यकर्ताओं को भी नया संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उन्हें आने वाले समय में और मजबूत नेतृत्व देने की शुभकामनाएं दीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)