अमेठी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अमेठी की प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री प्रतिभा शुल्ला एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँची जहा उन्होंने सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया. सबसे पहले उन्होंने डाक बंगला में अधिकारियों के साथ बैठक की तो डीपीआरसी में प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद किया. डाक बंगले में ही भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के पहले न अमेठी में न तो संस्कारो का विकास हो पाया न ही मानवता का और न ही अमेठी का कायाकल्प हो पाया.
इस दौरान उन्होंने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कहा कि जब भी इस तरह का दौर आया है तो प्रधानमंत्री ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल बचाये और एक गाड़ियों से चले. बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रधानमंत्री ने नई योजना लाकर राहत दी. सरकार बड़े लोन दे रही है जिससे कि लोग अपना काम कर सके. प्रधानमंत्री लगातार महंगाई को रोकने का प्रयास कर रहे है. वही इस दौरान उन्होंने मंच लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर वालो को देखने की इच्छा होती है कि कैसा है हमारा अमेठी लेकिन जैसा सोचा था वैसा नही है.
2014 के पहले न अमेठी में संस्कारो का विकास हो पाया न ही मानवता का और न कि कायाकल्प हो पाया, लेकिन इन 12 वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास किया और प्रदेश के अभी जिले विकसित हो रहे है, इस दौरान डीएम संजय चौहान,सीडीओ पूजा साहू,जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला पंचायत अद्यक्ष राजेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे.
















































