गोण्डा : अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बशीरनगर से राधेपुरवा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
Also Read – चंदौली : सपा नेत्री गार्गी पटेल से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा पर साधा निशाना
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद उर्फ शाहरुख पुत्र स्वर्गीय हसमत अली, निवासी मालिया टोला पटेलनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 506/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.













































