कॉमेडी और हॉरर का पूरा मसाला है, स्त्री फिल्म की कहानी में

 

राजकुमार राव आज के दौर के कमाल के मैथड एक्टर हैं और वे अपने कैरेक्टर में घुसने के लिए कुछ हटकर करने के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘स्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ के ट्रेलर में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में है. वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव ने टेलर के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है. उन्होंने न सिर्फ कपड़ों को सिलना बल्कि महिला के ब्लाउज से लेकर शर्ट तक की सिलाई सीख ली है.

 

 

‘स्त्री’ फिल्म में टेलर की भूमिका में राजकुमार राव का रोल काफी अहम दृश्यों को जोड़ता है. टेलर के काम को सीखने के बारे में राजकुमार राव ने बताया कि यह देखने में भले ही आसान काम लग रहा हो, लेकिन इसकी प्रिपरेशन के लिए काफी वक्त लग गया. राजकुमार ने कहा, ”जब आप कुर्सी पर बैठते हैं तो कोऑर्डिनेशन की बेहद जरूरत होती है. मैंने एक सिलाई मशीन खरीदी और मैंने सिलाई सीखने के लिए मुंबई में एक टेलर को भी हायर किया.

 

 

 

फिल्म की शूटिंग के दौरान चंदेरी के सेट पर मेरे साथ वह टेलर भी मौजूद होता था. चंदेरी के सेट पर राजकुमार बेहद उत्सुक दिखाई देते थे. चंदेरी के निवासी जैसा दिखने के लिए सेट पर एक बोलीभाषा कोच भी बनाया. उन्होंने लगभग एक महीने तक निरंतर प्रशिक्षण लिया. कोच ने यह भी सुनिश्चित किया कि राजकुमार बिल्कुल चंदेरी के निवासी की तरह एक्टिंग की. इसके अलावा वह वहां के लोकल लोगों के साथ बातचीत भी करते थे. ‘स्त्री’ फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने कुछ ऐसे डांस किये थे. यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. राजकुमार राव ने यह भी बताया कि ‘स्त्री’ फिल्म के लिए पूरी तरह तैयारी करने के लिए कुछ हफ्तों की छुट्टी भी ली और जब शूटिंग शुरू की तो जल्द ही खत्म कर डाली.

 

 

टिप्पणियां ‘स्त्री’ फिल्म को दिनेश विजन प्रेजेंट कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन डी2आर फिल्म्स, जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म प्रोडक्शन कर रहे हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को अमर कौशिक डायरेक्टर कर रहे हैं. यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )