उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारूपुर इलाके में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सुबह की सैर बनी जानलेवा
मृतक की पहचान राजीव सिंह (Rajeev Singh) उर्फ रिंटू सिंह के रूप में हुई है, जो सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और बेहद करीब से देसी तमंचे से गोली मार दी। अचानक हुए इस हमले में राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Also Read: रायबरेली में सनसनी: बेखौफ बदमाशों का तांडव, सरेराह युवक को गोलियों से भूना!
प्रधानी विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
बताया जा रहा है कि मृतक विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव में प्रधान पति भी थे। ऐसे में प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रधानी से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात
इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर को पहले से घात लगाकर इंतजार करते देखा जा सकता है। फुटेज में दिखता है कि आरोपी बाइक से उतरकर वकील के पास जाता है और बेहद नजदीक से गोली मार देता है, जबकि उसका साथी बाइक पर ही बैठा रहता है। वारदात के बाद कुछ समय तक बाइक स्टार्ट न होने के कारण हमलावर वहीं रुका रहा, फिर मौका मिलते ही फरार हो गया।
Also Read: वृंदावन में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, महीनों बाद आरोपी गिरफ्तार
इलाके में डर का माहौल, वकीलों में रोष
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं वकीलों में भी गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































