लखनऊ में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा, विधानसभा-बापू भवन-बड़ा इमामबाड़ा थे निशाने पर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े आतंकी हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने विधानसभा, बापू भवन और बड़ा इमामबाड़ा समेत शहर के कई संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

NIA चार्जशीट में खुलासा

NIA द्वारा Red Fort Blast मामले की जांच के दौरान प्राप्त इनपुट्स के आधार पर यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। एजेंसी द्वारा दाखिल चार्जशीट में दावा किया गया है कि आरोपियों ने लखनऊ पहुंचकर अहम इलाकों की रेकी की थी और भीड़भाड़ वाले तथा सरकारी स्थलों पर हमला करने की तैयारी की थी।

कार बम हमले की आशंका

जांच एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी संगठन कार बम जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों ने हमले के संभावित रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ वाले इलाकों की विस्तृत जानकारी जुटाई थी।

Also Read : लंबे इंतजार के बाद यूपी को मिलेगा स्थायी DGP, आज UPSC में फैसला संभव

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जा रही है।

आगे की जांच जारी

NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। आतंकियों के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह खुलासा लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)