बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

बहराइच: बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंधानिया ढाबे के पास गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के अधरा गुलहरिया निवासी किशन (25) और धर्मेंद्र (20) नानपारा पशु बाजार में बकरी खरीदने गए थे। दोनों गुरुवार सुबह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। करीब 10:50 बजे सिंधानिया ढाबे के पास सामने से आ रही सब्जी लदी डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ALSO READ: UP: टेंडर खुलने से पहले ही शुरू हुआ काम, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया।

ALSO READ: Bijnor: शराबियों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर की हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशन की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)