रायबरेली : सुमंत राज नाम का एक युवक अपने टूटे हुए दिल और एकतरफा प्यार के दर्द के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था, “वो किसी और की बनी तो जी कर क्या करूंगा.
सुमंत, जो डीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है, अचानक रुस्तमपुर गांव के पास लगे ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसका यह कदम देखकर नीचे बड़ी भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को नीचे आने के लिए मना रही थी, लेकिन सुमंत लगातार कूदने की धमकी दे रहा था.
सूत्रों के अनुसार, सुमंत एकतरफा प्यार में था. जिस लड़की से वह मोहब्बत करता था, उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। टूटे दिल और निराशा के चलते उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी दी.
Also Read: UP: लखनऊ में 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्ता
घंटों की समझाइश और सहानुभूतिपूर्ण वार्ता के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. इस दौरान पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
सोशल मीडिया पर वायरल:
यह हाईवोल्टेज ड्रामा वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस घटना को देख कर टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है.














































