लखनऊ। राजधानी के कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) मंगलवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर पहुंची। टीम ने डेढ़ घंटे तक घायलों और उनके परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ के बाद SIT टीम बाहर निकली।
SIT टीम का बयान
SIT टीम में शामिल IAS अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार ने मीडिया से बात की।
IAS अमृत अभिजात ने कहा, “हमने घायलों और उनके परिजनों से पूछताछ की है। बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसा अचानक कैसे हुआ और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। जांच पड़ताल के बाद हम निर्णय पर पहुंचेंगे। हमारी जांच अभी जारी है।”
एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा, “हमारी टीम सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। सरकारी और प्राइवेट दोनों पक्षों की जांच होगी। मामले की तह तक जाकर दोषियों को खोजा जाएगा। आगे ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।”
जांच के दायरे में कई विभाग
SIT टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि बिल्डिंग को NOC कैसे मिला, फायर सेफ्टी मानकों का पालन हुआ या नहीं और कौन-कौन से विभाग लापरवाही के जिम्मेदार हैं।
ट्रॉमा सेंटर में घायलों की स्थिति और इलाज के बारे में भी SIT ने जानकारी ली।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)`











































