गाजीपुर : दिलदारनगर क्षेत्र स्थित महना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है . यहां मोहम्मद कुतुबुद्दीन के मकान की छत के ऊपर से 440 वोल्ट का नंगा बिजली का तार गुजर रहा है . जिससे परिवार के सदस्य लगातार खतरे में जी रहे हैं .
यह तार छत के बेहद करीब होने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है . कुतुबुद्दीन ने बताया कि तार की खतरनाक स्थिति के कारण छोटे बच्चों और महिलाओं का छत पर आना-जाना भी मुश्किल हो गया है . परिवार को हर समय करंट लगने और दुर्घटना होने का डर सताता रहता है .
मोहम्मद कुतुबुद्दीन के अनुसार . उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है हालांकि . अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है .
ग्रामीणों ने भी विभाग की अनदेखी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी समय जनहानि हो सकती है . मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की गई है .
इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार गौतम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है . उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय टीम द्वारा जांच कर जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा . वहीं . पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई . तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे .













































