UP: रायबरेली शहर को बड़ी सौगात, 5 हजार उपभोक्ताओं के घर चमकेंगे, 5.60 करोड़ से बनेगा नया सब-स्टेशन

UP: रायबरेली शहर के दिल यानी कलेक्ट्रेट, सुपर मार्केट और फिरोज गांधी चौराहे के आसपास रहने वाले हजारों लोगों के लिए लो-वोल्टेज और बिजली कटौती के झंझट से आजादी की खबर है। बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत विकास भवन परिसर में 5.60 करोड़ रुपये की लागत से एक नया 1×5 MVA क्षमता का बिजली सब-स्टेशन बनने जा रहा है। ​इस नए सब-स्टेशन के चालू होते ही वीआईपी और घनी आबादी वाले इन इलाकों के लगभग 5,000 उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे ट्रिपिंग-फ्री बिजली की निर्बाध सप्लाई मिलेगी।

​डीएम की पहल पर मिली ‘कीमती’ जमीन

सब-स्टेशन के निर्माण में सबसे बड़ा रोड़ा जमीन की किल्लत का आ रहा थी। लेकिन जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की विशेष दिलचस्पी और निर्देश के बाद विकास भवन के पास इसके लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित कर ली गई है। जमीन फाइनल होते ही अब निर्माण कार्य को पंख लग गए हैं।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

​तीन नए फीडर से बंटेगी लोड की बिजली

अधीक्षण अभियंता (प्रथम) अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए सब-स्टेशन से कुल तीन नए फीडर निकाले जाएंगे। इससे शहर के इस सबसे व्यस्त और अति-संवेदनशील इलाके का पावर लोड संतुलित हो जाएगा। पुराने सब-स्टेशनों पर से एक्स्ट्रा दबाव हटेगा, जिससे आए दिन होने वाले फॉल्ट और फ्यूज उड़ने की समस्याओं पर हमेशा के लिए ब्रेक लग जाएगा।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.