आजमगढ़: मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लुपुर गांव के पास मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को शाम चिल्लुपुर गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक चंदन यादव (28) पुत्र रामाश्रय यादव, निवासी बरवां तथा दूसरी बाइक पर सवार सुदामा (27) पुत्र दीपचंद और विशाल प्रजापति (25) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हैबतपुर थाना मेहनाजपुर घायल हो गए।
Also Read:उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, आजमगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान चंदन यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वही इस मामले में क्षेत्राधिकार भूपेश पांडे का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।



















































