Home UP News UP: बारिश के बीच बांदा को राहत, केन नदी का जलस्तर लगातार...

UP: बारिश के बीच बांदा को राहत, केन नदी का जलस्तर लगातार घट रहा, यमुना भी स्थिर

बांदा: बारिश के बीच बांदा से नदियों के जलस्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक केन नदी का जलस्तर तेजी से राहत देने वाला रुख दिखा रहा है।

भूरागढ़ गेज स्थल पर केन का पानी 96.22 मीटर दर्ज किया गया और जलस्तर लगातार गिर रहा है। केन नदी का चेतावनी स्तर 103 मीटर, जबकि खतरे का निशान 104 मीटर है। ऐसे में मौजूदा जलस्तर खतरे के निशान से करीब 7.78 मीटर नीचे है। केन का उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 113.29 मीटर दर्ज है।

Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

उधर, चिल्लाघाट गेज स्थल पर यमुना नदी का जलस्तर 94.15 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। यहां चेतावनी स्तर 99 मीटर और खतरे का निशान 100 मीटर है। यानी यमुना का पानी खतरे के निशान से करीब 5.85 मीटर नीचे है।

केन नदी में गिरावट और यमुना के स्थिर रहने से फिलहाल जिले में बाढ़ के खतरे से राहत दिखाई दे रही है। हालांकि बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में अचानक बदलाव हो सकता है। ऐसे में नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)