Bijnor: बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे हजारों की तादाद में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर महाआंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया, हजारों की तादात में लोग ट्रैक्टर ट्राली व कार लेकर बिजनौर पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल आज 24 सितंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद के आवाहन पर आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना था जिसको लेकर सांसद चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आंदोलन की परमिशन रद्द कर दी गई है।
इसी का असर अब आज जनपद बिजनौर में देखने को मिल रहा है चंद्रशेखर आजाद के आवाहन पर हजारों की तादाद में लोग बिजनौर पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए आरक्षण के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जनपद के सभी लोगों से अपील की थी कि संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकाल कर 24 तारीख को भारी संख्या में धरना प्रदर्शन बिजनौर में शामिल हो जिसको लेकर आज हजारों की तादात में लोग ट्रैक्टर ट्राली व कार लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। बिजनौर शहर में हर तरफ नीले झंडी दिखाई दे रहे हैं, तो वही पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की कोई हानि ना हो।














