आजमगढ़: तहबरपुर थाना पुलिस ने बहू से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 65 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को पीड़िता ने अपने ससुर जित्तू चौहान के खिलाफ बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट करने, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर थाना तहबरपुर में मुकदमा संख्या 139/2026 के तहत धारा 64, 74, 115(2) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक लाल बहादुर प्रसाद को सौंपी गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सरदहा अंडरपास के पास से अभियुक्त जित्तू चौहान पुत्र स्वर्गीय अयोध्या चौहान, निवासी खरचलपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ को सुबह करीब 8:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त: जित्तू चौहान पुत्र स्व. अयोध्या चौहान, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम खरचलपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














