UP: हाथरस में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की थीम “स्वच्छता ही सेवा-2026” के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अधिकारियों ने खुद हाथों में फावड़ा और झाड़ू थामकर सफाई की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं फावड़ा लेकर सफाई की और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाने में श्रमदान किया।
ALSO READ: Saharanpur: चिलकाना में अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपर सीज
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र सहित कलेक्ट्रेट और विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों में झाड़ू लगाई गई, कूड़ा-कचरा हटाया गया और अनावश्यक सामग्री को व्यवस्थित किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई के साथ-साथ कार्यालय परिसरों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना हमारी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा होना चाहिए।
ALSO READ: Azamgarh में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो महिलाएं गिरफ्तार
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता को नियमित कार्य व्यवहार में शामिल करने तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसरों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर पालिका हाथरस और नगर पंचायत मुरसान के अधिशासी अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














