UP: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने नेपाल क्लब में समर्थकों के विशाल शक्ति प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
नामांकन से ठीक पहले नेपाल क्लब में बुलाई गई जनसभा में भारी संख्या में शिक्षक, प्रबंधक और समर्थक जुटे। नेपाल क्लब में उमड़ी इस भीड़ को संबोधित करते हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी ने हुंकार भरी कि यह जनसमर्थन साबित करता है कि पुरानी दो हार इस बार एक बड़ी जीत में बदलने जा रही हैं।
ALSO READ: UP: टेंडर खुलने से पहले ही शुरू हुआ काम, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नामांकन के दौरान समर्थकों के जबरदस्त उत्साह और नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के अधिकारों, मान-सम्मान और वित्तविहीन शिक्षकों के हक के लिए यह लड़ाई अब निर्णायक दौर में है। पर्चा दाखिल होने के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है।
बाइट :– डॉ संजयन त्रिपाठी, निर्दल प्रत्याशी














