Azamgarh: रानी की सराय थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और दवा खिलाकर गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती ने 30 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपिन यादव पुत्र अजय यादव, निवासी मैनपारपुर, थाना निजामाबाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। युवती के मुताबिक, जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया।
ALSO READ: Etawah में घर पर फायरिंग से हड़कंप, सपा जिला पंचायत सदस्य समेत 7 पर FIR
तहरीर के आधार पर रानी की सराय पुलिस ने मु0अ0सं0-268/2026, धारा 69/89/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक प्रिंस विनायक सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए गुरुवार करीब 11 बजे कोटिला कट से वांछित अभियुक्त विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया और अपनी सफाई न्यायालय के समक्ष अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।














