उत्तर प्रदेश के मेरठ में हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाने वाले मेरठ जोने के एडीजी प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा, प्रशांत कुमार के साथ-साथ अन्य पांच अधिकारियों को भी उनकी विशेष सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
दरअसल 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्याथ ने पहली बार उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक की घोषणा की थी। इस पदक के लिए 6 पुलिस अफसर और कर्मी चुने गए हैं। इस लिस्ट में मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार, डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार, एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह, आगरा से इंस्पेक्टर अल्का ठाकुर, कुशीनगर से कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, लखनऊ से कांस्टेबल सुदीप कुमार कटियार के नाम शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला-
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एडीजी प्रशांत कुमार हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाते हुए नजर आ रहे थे, मामला चर्चा में आया तो प्रशांत कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि भक्तों के स्वागत में फूल बरसाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है।
No religious angle should be given to this, flowers are used to welcome people. Administration respects all religions and actively takes part, even in Gurupurab,Eid, Bakrid or Jain festivals: Prashant Kumar,ADG(Meerut Zone) on showering rose petals on Kanwariyas from a helicopter pic.twitter.com/BZKg0ri8Oz
— ANI UP (@ANINewsUP) August 9, 2018
जानकारी के मुताबिक ये वही हेलिकॉप्टर था जो यूपी सरकार ने 14 लाख रुपए किराए पर लिया था, दरअसल पांच से 9 अगस्त तक मेरठ और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए यूपी के गृह विभाग ने हेलिकॉप्टर किराए पर लेने की अनुमति दी थी, ऐसा पहली बार हुआ था जब कांवड़ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से निगरानी रखी गई।









































